नई दिल्ली: 5 जुलाई को रिलायंस जियो की सालाना आम बैठक में कंपनी ने अपना दूसरा स्मार्टफोन Jio Phone 2 लॉन्च किया था। कंपनी के इस फोन ने सबसे ज्यादा सुर्खियां इस बात पर बटोरी कि, इसमें लोकप्रिय सोशल साइट फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब मौजूद है। इस फोन की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, जियो के पुराने फोन को एक्सचेंज कर इस नए फोन को मात्र 500 रुपये में लिया जा सकता है। अगर आप भी कोई सस्ता स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो, हम आपके लिए 5 ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट ले कर आए हैं, जो 3,000 में आते हैं।