6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Airtel ने 5 नए प्लान किए पेश, 35 रुपये में उठाएं डेटा व कॉलिंग का लाभ

Airtel ने अपने ग्राहकों को दिवाली का तोहफा देते हुए 5 नए सबसे सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं। हालांकि इस प्लान को सिर्फ प्री-पेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

2 min read
Google source verification
airtel

Airtel ने 5 नए प्लान किए पेश, 35 रुपये में उठाएं डेटा व कॉलिंग का लाभ

नई दिल्ली: Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों को दिवाली का तोहफा देते हुए 5 नए सबसे सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं। हालांकि इस प्लान को सिर्फ प्री-पेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है और मुंबई के यूजर्स ही इसका लाभ उठा सकते हैं। इसमें 35 रुपये, 65 रुपये, 95 रुपये, 145 रुपये और 254 रुपये वाला प्लान शामिल हैं। इसकी वैधता 84 दिनों की है। दरअसल, एयरटेल अपने इस प्लान के जरिए जियो को टक्कर देना चाहता है।

यह भी पढ़ें- 24 अक्टूबर को Honor 8X की भारत में पहली सेल, यह होगी एक्सक्लूसिव सेल

सबसे पहले बात करते हैं 35 रुपये वाले प्लान की तो इसमें ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलेगी और इसमें 26.5 रुपये का टॉक टाइम व 100 एमबी डेटा हर दिया मिलेगा। 65 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 55 रुपये टॉक टाइम मिलेगा और 200 एमबी डेटा मिलेगा। वहीं 95 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 95 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा और 500 एमबी डेटा दिया जाएगा, जबकि 145 रुपये वाले प्लान की वैधता 42 दिनों की है। इसमें ग्राहकों को 145 रुपये का फुल टॉक टाइम और 1 जीबी डेटा मिलेगा। 254 रुपये प्लान में 245 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा और हर दिन 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसकी वैधता 84 दिनों की है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi का दिवाली धमाका, 1 रुपए में Poco F1 की आज होगी सेल

इससे पहले एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 398 रुपये वाला प्लान पेश किया था। इसमें ग्राहकों को 70 दिन की वैधता और हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी लाभ मिलता है। बता दें कि इस प्लान को देशभर के यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

गौरतलब है कि इन दिनों त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हर टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को सबसे सस्ते प्लान पेश कर रही हैं ताकि वो उनका ध्यान अपनी ओर बनाएं रख सकें। हाल ही में BSNL व JIO ने अपने ग्राहकों के लिए सालाना वैधता वाला प्लान पेश किया है।