बता दें कि इससे पहले कंपनी ने पांच नए प्लान पेश किए हैं, जिसमें 178 रुपये, 229 रुपये, 344 रुपये, 495 रुपये और 559 रुपये वाले प्रीपेड प्लान शामिल है। अगर प्लान की बात करें तो Airtel के 178 रुपये वाले प्लान पर यूजर्स को हर दिन 1 जीबी 3 जी/4 जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग आउटगोइंग कॉल) और 100 एसएमएस मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है। वहीं Airtel 229 रुपये वाले प्लान में हर दिन यूजर्स को 1.4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (नेशनल रोमिंग में भी) और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेगा। इसकी वैधता भी 28 दिनों की है। यानी इसमें आपको सिर्फ अधिक डेटा का लाभ होगा बाकी ऑफर मिलते-जुलते हैं।