29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Airtel ने जिओ की टक्कर में उतारा 65 रुपए का नया प्लान, जानिए क्या-क्या मिलेगा

Airtel के इस New recharge Plan को 65 रुपए की कीमत में लाया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 29 Mar 2018, 12:38 PM IST

Airtel offer

Airtel ने रिलायंस जिओ की टक्कर में अपना एक और नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान को एयरटेल के 2G और 3G यूजर्स के लिए लाया गया है। एयरटेल का यह प्लान केवल 65 रुपए का है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदे वाला है जो कि इंटरनेट का बहुत कम यूज करते हैं। इस प्लान में यूजर को 1GB 2G/3G डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों तक की है।


इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जा रही। वही इस प्लान में 4G डेटा नहीं बल्कि 2जी और 3जी ही सर्विस दी जा रही है। आपको बता दें कि रिलायंस जिओ के 51 रुपए के प्लान में यूजर्स को हाई स्पीड का 3GB डेटा दिया जा रहा है। कंपनी का यह एक एड ऑन प्लान है। इसकी वैलिडिटी भी उतनी ही दी जा रही है जितनी की यूजर्स इस प्लान को एक्टिवेट करने पर होगी। हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट अनलिमिटेड चलता रहेगा लेकिन स्पीड 64kbps की रह जाएगी।


एयरटेल का अब तक का 28 दिन का अनलिमिटेड कॉलिंग का सबसे सस्ता प्लान 93 रुपए का हो गया है। यूजर्स को एयरटेल 93 रुपए में 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर को 1GB हाई स्पीड डेटा भी दिया जाएगा। यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें कॉलिंग ज्यादा करनी है और इंटरनेट का इस्तेमाल कम करना है। साथ में एयरटेल एप्स का इस्तेमाल भी यूजर फ्री में कर पाएंगे।


एयरटेल के 149 रुपए में प्लान में यूजर को सबकुछ मिल रहा है। इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग में कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 100SMS भी मिलेंगे। प्लान में यूजर को इस्तेमाल करने के लिए रोजाना 1GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को 3G और 4G डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। एयरटेल के 49 रुपए के प्लान में यूजर को 1GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें यूजर को 3G और 4G डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है।