10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

31 मार्च को Apple का सबसे सस्ता iPhone होगा लॉन्च, 3 अप्रैल से शुरू होगी सेल

31 मार्च को Apple iPhone SE 2 होगा लॉन्च 3 अप्रैल से शुरू होगी iPhone SE 2 की सेल iPhone SE 2 में A13 प्रोसेसर दिया जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification
Apple iPhone SE 2 will launch on March 31

iPhone SE 2

नई दिल्ली: Apple के चाहने वाला का इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी अपने नए आईफोन को अगले महीने यानी 31 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है। एप्पल के नए फोन को iPhone SE 2 य़ा iPhone 9 के नाम से लॉन्च कर सकता है, जिसकी कीमत काफी कम होगी। इस आईफोन को ग्राहकों काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसकी बिक्री 3 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। बता दें कि iPhoneSE को दो साल पहले लॉन्च किया गया था।

iPhone SE 2 प्रोसेसर व कीमत

अगर कीमत की बात करें तो iPhone SE 2 को 399 डॉलर (करीब 28,557 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जाएगा। लीक रिपोर्ट की माने तो iPhone SE 2 में A13 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इससे पहले इस प्रोसेसर का इस्तेमाल iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy A71 आज भारत में हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

iPhone SE 2 डिजाइन

रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone SE 2 के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। हाल ही में आईफोन एसई 2 की तस्वीरें लीक हुईं थी। लीक तस्वीरों से पता चलता है कि इस फोन का साइज 138.5 x 67.4 x 7.8 एमएम है और इसमें 4.7 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी है। वहीं, इस फोन का लुक काफी हद तक 2017 में लॉन्च हुए आईफोन 8 के जैसा हो सकता है।

iPhone SE 2 अन्य फीचर्स

लीक खबरों के मुताबिक, इस डिवाइस में फेस आईडी की जगह बायोमैट्रिक ऑथेन्टिकेशन के लिए टच आईडी का सपोर्ट दिया जाएगा। फिलहाल iPhone SE 2 से जुड़ी कोई भी जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गयी है। बता दें कि फोन में 3.5 mm का हैडफोन जैक नहीं दिया जाएगा।