iPhone XR की कीमत की बात की जाए तो इसके 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 749 डॉलर लगभग (53,900 रुपये) है। वहीं, 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 डॉलर लगभग (57,500 रुपये) और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 डॉलर लगभग (64,700 रुपये) है। इस आईफोन के लिए प्री-बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू होगी और यह हैंडसेट 26 अक्टूबर से बाजार में उपलब्ध करा दिया जाएगा।इस आईफोन को वाइट, ब्लैक, ब्लू, यलो, कोरल और प्रोडक्ट रेड कलर में पेश किया गया है।