गौरतलब है कि इससे पहले Asus ने ZenFone Max Pro M1 लॉन्च किया है, जिसे दो वेरिएंट में पेश किया गया, जिसमें पहला वेरिएंट 3जीबी रैम+ 32जीबी स्टोरेज में है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है। दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज में है, जिसकी कीमत 12,999 रुपए है। इसके स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला 13-मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।