7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

500 रुपये से कम कीमत में खरीदें ये लाइटवेट Bluetooth Speakers, शानदार साउंड से मिलेगा परफेक्ट म्यूजिक फील

Bluetooth speakers की बाजार में भरमार है, हालांकि इस वजह से सही स्पीकर का चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है, मगर आप टेंशन न लें, क्योंकि हम आपके लिए कुछ शानदार पार्टी ब्लूटूथ स्पीकर लेकर आएं हैं, जिन्हें आप 500 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ajay Verma

•

Updated: 18 Mar 2022, 2:54 PM IST

speakers.jpg

Speakers

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक बाजार में Bluetooth Speakers की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। आप इन वायरलेस स्पीकर को कहीं भी ले जा सकते हैं, चाहें वो फैमली ट्रिप हो या फिर पर्सनल वैकेशन हो। अगर आप इन कॉम्पैक्ट आकार वाले स्पीकर्स को खरीदने चाहते हैं तो आपको इस लेख में कुछ स्पीकर्स की जानकारी मिलेगी, जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है।


XEWISS TG-113 speaker

XEWISS के इस वायरलेस स्पीकर को कैरी करना आसान है। यह स्प्लैश-प्रूफ है और यह इनडोर-आउटडोर पार्टियों के लिए एकदम ठीक है। इसमें शानदार साउंड के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें न्वाइज कैंसिलेशन की सुविधा मिलेगी। इस स्पीकर मोबाइल से लेकर कंप्यूटर तक से जोड़ा जा सकता है। इस ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 439 रुपये है। इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।


ये भी पढ़ें: चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से हो गए हैं परेशान, 2000 रुपये से कम में घर लाएं ये शानदार Air Cooler, घर शिमला की तरह हो जाएगा ठंडा


Worricow Wireless Bluetooth speaker

यह ब्लूटूथ स्पीकर फ्लिपकार्ट पर 449 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यह RGB कलरफुल लाइट के साथ आता है। ये लाइट बीट्स के अनुसार चलती हैं। इसके अलावा स्पीकर में आपको दमदार बैटरी मिलेगी, जिससे आप घंटों तक अपने पसंदीदा गानें सुन सकते हैं। यह स्पीकर इनडोर और आउटडोर पार्टियों के लिए एकदम परफेक्ट है।

TEQIR Bluetooth Speaker

TEQIR ब्लूटूथ स्पीकर को आप फ्लिपकार्ट से केवल 449 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इस स्पीकर का डिजाइन साधारण है और इसका वजन 113 ग्राम है। इसका चार्जिंग टाइम 1 घंटा है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 8 घंटे का बैकअप देती है। इसके अलावा स्पीकर में 10 मीटर की कनेक्टिविटी रेंज मिलेगी।

ये भी पढ़ें: 300 रुपये से कम कीमत वाले ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्रीपेड प्लांस, Free कॉलिंग-OTT ऐप्स के साथ मिलेगा बेहिसाब डेटा


Zebronics ZEB-COUNTY

जेब काउंटी स्पीकर का डिजाइन शानदार है। इसमें ऊपर की ओर एस हैंडल लगा है, जिससे आप इसे उठा सकते हैं। इस स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें ब्लूटूथ, यूएसबी, माइक्रो एसडी और ऑक्स शामिल हैं। इसमें बिल्ट-इन रेडियो भी है। इसके साथ ही जेबरॉनिक्स जेब-काउंटी में पावरफुल बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 10 घंटे का बैकअप देती है। इस स्पीकर को अमेजन इंडिया से केवल 499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।