
अप्रैल के आखिरी में लॉन्च होंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन्स, देखिए लिस्ट
नई दिल्ली:स्मार्टफोन का यूज हर कोई आज के समय में करना चाहता है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बजट कम होने की वजह से स्मार्टफोन खरीदने से चुक जाते हैं। तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि रेडमी , सैमसंग और रियलमी समेत कई कंपनियां कम बजट वाले हैंडसेट लॉन्च कर रही हैं ताकि हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकें।
Redmi Go
इस स्मार्टफोन में 5 इंच HD डिस्प्ले है और फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरिओ (एंड्रॉएड गो एडिशन) OS पर रन करता है। फोन में Snapdragon 425 SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज है, जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। पावर के लिए 3,000mAh की बैटरी है। redmi go के बैंक में LED Flash के साथ 8 मेगापिक्सल का कमैरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। भारत में इस फोन को 4,499 रुपये में बेचा जा रहा है।
Redmi 6A
इस फोन को डिस्काउंट के बाद 5,999 रुपए में बेचा जा रहा है। इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिलेगा। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉन्यूशन (720x1440 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 का इस्तेमाल किया गया है और MIUI 9.6 पर काम करता है जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। Redmi 6A के रियर में 13 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। पावर के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।
Realme C2
इस स्मार्टफोन के 2GB रैम व 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है और 3GB रैम व 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गयी है। इसमें 6.1 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और फोन में 12nm Helio P22 octa-core SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन Color OS 6 पर काम करता है जो एंड्रॉइड पाई पर बेस्ड है। पावर के लिए 4,000mAh की बैटरी है। हैंडसेट के बैक में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Samsung Galaxy A2 Core
इस हैंडसेट को सैमसंग ने 5,290 रुपये की कीमत में पेश किया है। फोन में 1 जीबी रैम के साथ 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। इसमें 5 इंच का QHD डिस्प्ले दिया गया है और इसमें ऑक्टा कोर Exynos 7870 SoC का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए फोन में 2,600 एमएएच की बैटरी दी गयी है। Samsung Galaxy A2 Core के बैक में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ है। वहीं, फ्रंट में भी 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
ASUS Zenfone L1 Lite
इस स्मार्टफोन में 5.45-इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है और Snapdragon 430 SoC जो ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन की स्टोरेज को मैमोरी कार्ड से बढ़ा सकते हैं। इसकी कीमत 4,999 रुपये है। इसके बैक में फोटो के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Published on:
17 Jun 2019 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
