
नई दिल्ली: ब्लैक शॉर्क 2 प्रो गेमिंग स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है और इसमें लिक्विड कूलिंग 3.0 + टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन को Black, Silver, Blue, Orange और Purple कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा।
Black Shark 2 Pro स्पेसिफिकेशन्स
ब्लैक शार्क 2 प्रो में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन Android 9.0 Pie पर रन करता है। फोन में 12GB रैम दिया गया है और इसके साथ 128GB व 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।
कैमरा व बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें पहला f/1.75 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा f/2.2 अपर्चर के साथ f/1.75 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 mAh की दमदार बैटरी दी गयी है जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कीमत
ब्लैक शार्क 2 प्रो को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 12 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) रखी गयी है।
Updated on:
31 Jul 2019, 11:35 AM IST
Published on:
31 Jul 2019, 11:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.