
Oneplus 3
नई दिल्ली। आप सोच रहे होंगे कि इस महंगाई के जमाने में एक रुपए में स्मार्टफोन कौन बेचता है, लेकिन यह स्कीम पढ़कर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। चीन की स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने दिवाली डैश सेल का ऐलान किया है। कंपनी अपनी वेबसाइट वनप्लसस्टोर डॉट इन पर 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच यह सेल चलाएगी। कंपनी की ओर से 1 रुपए के ऑफर के साथ मिस्ट्री बॉक्स दिया जा रहा है।
यह है शर्तें
यह फ्लैश सेल तीनो दिन दोपहर 12 बजे, शाम 4 बजे और 8 बजे चलाई जाएगी। इसके लिए यूजर्स को प्लैटफॉर्म पर रजिस्टर करना जरूरी नहीं है। बॉक्स के कंटेट की जानकारी पहले से नहीं दी जाएगी। इस बॉक्स में वनप्लस 3 समार्टफोन सेल ेकर एक्सेसरीज तक सरप्राइज गिफ्ट दिए जाएंगे। हर वनप्लस अकाउंट सिंगल मिस्ट्री बॉक्स के योग्य होगा। एक वनप्लस अकाउंट के साथ हर व्यक्ति एक ही बार बॉक्स पा सकेगा।
मिस्ट्री बॉक्स में क्या है, इसकी जानकारी 1 रुपए की पेमेंट करने के बाद ही मिलेगी। 1 रुपए के मिस्ट्री बॉक्स में वनप्लस गियर्स, एक्सेसरीज और वनप्लस 3 सॉफ्ट गोल्ड खरीदने का मौका मिलेगा। इन प्रोडक्ट्स को रिटर्न नहीं किया जा सकता है। वनप्लस यूजर्स को दूसरे बेनेफिट्स भी दिए जाएंगे। वनप्लस फोन के ढ्ढरूश्वढ्ढ नंबर से साइन अप करने पर उनको 250 रुपए का एश्यॉर्ड गिफ्ट वाउचर भी दिया जाएगा।
Published on:
23 Oct 2016 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
