इस चार्जर की खासियत यह है कि ये दोनो एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले सभी डिवाइस को सपोर्ट करता है। अगर रैपिड चार्जर 13 की बात करें तो इसके जरिए एक साथ चार स्मार्टफोन या टैबलेट चार्ज कर सकते हैं। इस चार्जर की कीमत 899 रुपये रखी गयी है साथ ही इसपर एक साल की वारंटी भी दी जा रही है। इसे यूजर्स फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसके फीचर की बात करें तो इसमें 2 यूएसबी 2.1 पोर्ट, एक Type-C चार्जिंग पोर्ट और एक क्वालकॉम 3.0 पोर्ट दिया गया है, जो 7.4A का आउटपुट प्रदान करता है।