13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Election 2022: आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, घर बैठे इस तरह करें चेक

Election 2022: वोट देने के लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। अगर आप वोट देना चाहते हैं तो उससे पहले वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करें। नाम चेक करने के लिए आपको एक आसान प्रोसेस फॉलो करना होगा, जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

2 min read
Google source verification
Mumbai Voting At Home

मतदान

विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) नजदीक हैं। ऐसे में अगर आप यह जनना चाहते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं तो हम आपको यहां एक आसान सा तरीका बताएंगे। इस तरीके से आप घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। आइए इन प्रोसेस पर डालते हैं एक नजर...

ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम :-

1. आप NVSP की वेबसाइट पर जाकर यह जान सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।

2. इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

3. यहां आपको मेन पेज पर सर्च Electoral Role का ऑप्शन मिलेगा।
4. अब उस ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया वेब पेज ओपन होगा, उसमें अपनी जानकारी एंटर करें।
5. नया वेबपेज आपको वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के दो तरीके दिखाएगा।
6. सर्च करने का पहला विकल्प यह है कि इसमें आपको अपना नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, जन्म तिथि दर्ज करना होगा। यह जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने राज्य, जिले और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी एंटर करनी होगी।
7. सर्च करने का दूसरा विकल्प EPIC नंबर से सर्च करना है। इस प्रक्रिया में आपको अपना EPIC नंबर और राज्य दर्ज करना होगा।
8. इन दोनों विकल्पों के लिए, आपको अंत में एक कैप्चा कोड दर्ज करके इस जानकारी को वेबसाइट पर अधिकृत करना होगा।

9. एक बार यह जानकारी पूरी हो जाने के बाद, वेबपेज आपको वोटर लिस्ट दिखाएगा।

ये भी पढ़ें : ये हैं Netflix और Amazon Prime के सबसे सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान्स, कम खर्च में मिलेगा मूवी और वेब सीरीज का मजा

SMS के जरिए ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम :-

1. स्मार्टफोन के मैसेज बॉक्स में EPIC टाईप करें।
2. इसके बाद वोटर आईडी कार्ड नंबर टाईप करें।
3. अब मैसेज को 9211728082 या 1950 नंबर पर भेज दें।
4. अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तो आपको मैसेज मिलेगा। यदि नाम लिस्ट में नहीं होगा तो नो रिकॉर्ड फाउंड का मैसेज मिलेगा।