13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flipkart Big Diwali सेल: Redmi K20 Pro खरीदने पर मिलेगा 4000 रुपये का डिस्काउंट

12 अक्टूबर से Flipkart Big Diwali Sale होगी शुरू Redmi K20 Pro पर 4000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल

less than 1 minute read
Google source verification
Redmi K20 Pro

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने Big Diwali Sale का ऐलान किया है जो 12 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 16 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान Xiaomi Redmi K20 Pro को 4000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को 24,999 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि फोन की असल कीमत 28,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये मे बेचा जाएगा।

Redmi K20 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Redmi K20 Pro स्मार्टफोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- 400 रुपये से कम कीमत में Jio, Vodafone और Airtel के ये हैं बेस्ट प्लान

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए तीन AI रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/1.75 के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 586 सेंसर, दूसरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन का वजन 191 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में wifi 802.11AC, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, GPS, 3.5mm हैडफोन जैक और NFC सपोर्ट दिया गया है।