फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा अपर्चर f/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का है और अपर्चर f/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 3060 एमएमएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।