आपको बता दें फ्लिपकार्ट ने अपने होने वाले सेल से पहले ही बैनर लगाकर जानकारी दी है कि सेल के दौरान Redmi Note 5 Pro की बिक्री जबरदस्त छूट के साथ की जाएगी। इसके अलावा एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही कंपनी ग्राहकों को 12,850 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। हालांकि ग्राहक को पूरी एक्सचेंज वैल्यू Oneplus 5T स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर ही मिलेगा। इस हैंडसेट के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।