गौरतलब है कि हाल ही में खबर आयी है कि Reliance Jio ग्राहकों को अब Jio TV और Jio Cinema जैसे ऐप्स पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके लिए कंपनी Freemium मॉडल लाने पर विचार कर रही है। फ्रीमियम मॉडल में जियो ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को शुल्क चुकाना पड़ेगा। बता दें कि साल 2016 में जियो ने फ्री डाटा और वॉइस कॉल देने का ऐलान किया था। साथ ही कंपनी ने जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो मैगजीन जैसे कई ऐप्स भी पेश थे, जिसे यूजर्स को फ्री में एंटरटेन्मेंट मिलता था।