
Amazon पर सस्ती कीमत के साथ मिल रहा Huawei Y9 (2019), जानें फीचर्स
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Huawei Y9 2019 को छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में 10 जनवरी को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 15,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन ग्राहक अब इस हैंडसेट को डिस्काउंट के साथ 14,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक चाहें तो इसे 706 रुपये की शुरुआती ईएमआई ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया डुअल रियर और फ्रंट कैमरा है।
Huawei Y9 (2019) स्पेसिफिकेशंस
Huawei Y9 (2019) में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। साथ ही डिस्प्ले पर एक वाटर ड्राप नौच भी मिल रहा है। फोन ईएमयूआई 8.2 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है और इसमें किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 450 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Huawei Y9 (2019) हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Huawei Y9 (2019) कैमरा
Huawei Y9 (2019) में फोटोग्राफी के लिए रियर और फ्रंट में दो कैमरा दिया गया है। बैक का पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल का कैमरा है और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। Huawei Y7 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन में पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।
Published on:
18 Mar 2019 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
