Google Pixel 4 की कीमत 799 डॉलर करीब (57,000 रुपये) है और Pixel 4XL की कीमत 899 डॉलर करीब (64,000 रुपये) है। फिलहाल यह फोन अमरीका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। भारत में इस सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है। फोन को जस्ट ब्लैक, क्लियरली वाइट, और ओह सो ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें ओह सो ऑरेंज कलर लिमिटेड एडिशन वेरिएंट है।