पावर के लिए Honor 10 में 3400mAh की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज सपोर्ट करती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 24 मेगापिक्सल का है और इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इसमें एआई कैमरा और 7.1 मल्टी चैनल हाईफाई ऑडियो चिप दिया गया है, जो 7 चैनल्स साउंड इफेक्ट देता है।