14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amazon पर Honor 7C की पहली सेल आज, Jio दे रहा 2,200 का कैशबैक

Honor 7C की आज पहली सेल Amazon पर की जाएगी। यहां ग्राहक फोन को गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।

2 min read
Google source verification
honor

Amazon पर Honor 7C की पहली सेल आज, Jio दे रहा 2,200 का कैशबैक

नई दिल्ली: Honor 7C की आज पहली सेल Amazon पर की जाएगी। यहां ग्राहक फोन को गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। इससे पहले Honor 7A की सेल Flipkart पर 29 मई को हुई थी। बता दें कि Honor के दोनों स्मार्टफोन को पीछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। इस फोन को खरीदने के दौरान ऑफर भी दिया जा रहा है। पहला ऑफर है कि नौ महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई है। वहीं जियो की तरफ से 2,200 का कैशबैक दिया जा रहा है। साथ ही JIO सब्सक्राइबर को 100GB का 4G अतिरिक्त डेटा भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- WhatsApp पर भारी पड़ेगा रामदेव का मैसेजिंग App, यहां जाने कैसे

फीचर

Honor 7C के फीचर की बात करें तो यह फोन आउट अॉफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है और डुअल सिम को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 2.5 डी कव्र्ड ग्लास के साथ 5.99 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। इस फोन को 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। 3 जीबी रैम में 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जिसे जरूरत पढ़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Reliance Digital और My Jio Store से अब खरीद सकते हैं Motorola के Smartphone

Honor 7C के 3 जीबी रैम की कीमत 9,999 रूपये है और 4 जीबी रैम की कीमत 11,999 रूपये रखी गई है। पावर के लिए फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं अगर फोटोग्राफी के बात करें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा दिए गए हैं और वीडियो व सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n with hotspot, Bluetooth v4.2, GPS/ A-GPS, Micro-USB, and 3.5mm हैडफोन जैक जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए है। फोन का पूरा वजन 164 ग्राम है।