
नई दिल्ली: आज के समय में बैंक से लेकर रसोई गैस तक हर काम के लिए आधार कार्ड नंबर की जरूरत पड़ती है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारे आधार कार्ड पर पता किसी दूसरे शहर का होता है और हम किसी अन्य शहर में रहते हैं। ऐसे में सरकारी काम के लिए एड्रेस को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। चलिए आज आपको एक ऐसा आसान तरीका बताएंगे जिसकी मदद से घर बैठे ऑनलाइन अपने आधार कार्ड का एड्रेस बदल सकते हैं।
ऐसे करें दो एड्रेस अपडेट
इसके लिए सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा और फिर Aadhaar Online Services पर क्लिक करें। इस दौरान Aadhaar Update का ऑप्शन आएगा, जहां आपको Address Update Request (Online) का विकल्प मिलेगा, जिसे क्लिक करें। इस दौरान आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे एंटर करके आगे बढ़ें और Data Update Request पर क्लिक करें। इसके बाद एड्रेस वाले विकल्प पर क्लिक करें । ऐसा करते ही Aadhaar Update का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप अपना नया पता अपडेट करे और फिर सबमिट अपडेट पर क्लिक करें।
इस दौरान आपसे कुछ डेटा भी मांगे जाएंगे जैसे पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक, राशन कार्ड और वोटर कार्ड आदि हैं। बता दें कि इसके साथ साइन भी मांग जाएगा तो इनपर साइन करके इसकी फोटोकॉपी अपलोड करें। इसके बाद इसमें से किसी एक आईडी को जमा करें। इसके बाद अपने पास के बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और रिक्वेस्ट सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा, जिसकी मदद से आप रिक्वेस्ट की एकनॉलेजमेंट कॉपी डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे। रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद कुछ दिन बाद आपका नया पता अपडेट हो जाएगा और आपको ई-मेल या मोबाइल नंबर पर नोटिफिकेशन मिलेगा।
Published on:
03 Oct 2019 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
