अगर Xiaomi का स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह अच्छा मौका है क्योंकि कंपनी अपने स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro, Redmi 6 , Mi Mix 2 और Mi A2 पर भारी छूट दी जा रही है। Xiaomi Redmi Note 5 Pro पर 2000 रुपये, Xiaomi Redmi 6 पर 1500 रुपये, Poco F1 पर 5000 रुपये, Mi Mix 2 पर 15,000 रुपये और Mi A2 पर 14,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Amazon No. 1 Mi Fan Sale में Xiaomi Redmi 6A के 2 जीबी रैम+ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज को 6,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस हैंडसेट को ग्राहक Mi.Com, Amazon और Flipkart से खरीदे सकते हैं।