11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Infinix Hot 8 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

स्मार्टफोन Infinix Hot 8 आज होगा लॉन्च फोन में Octa-core MediaTek P22 प्रोसेसर का इस्तेमाल

less than 1 minute read
Google source verification
Infinix Hot 8.jpg

नई दिल्ली: Infinix आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 8 लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को लॉन्चिंग से पहले flipkart पर टीज किया जा चुका है, जहां स्मार्टफोन की कीमक और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा की गयी है। Infinix Hot 8 को फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।

Infinix Hot 8 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये हो सकती है। फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें Octa-core MediaTek P22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। पावर के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें- इस महीने ये Smartphones होंगे लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

इससे पहले कंपनी ने Infinix Hot 7 उतारा था। इसमें 6.19 इंच का एचडी प्लस एलईडी स्क्रीन दिया गया है, जो 19:9 नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। इसके स्क्रीन पर 2.5 डी का ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। स्मार्टफोन में Helio P25 2.39GHz और Octa Core 64 प्रोसेर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड XOS 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Infinix Hot 7 को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एफ1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए भी फोन में डुअल रियर फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें एफ 2.0 अपर्चर का 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की माने तो इसकी बैटरी 36 घंटे तक 4G टॉक टाइम देती है।