8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

iQOO Neo 6 भारत में जल्द होने जा रहा है लॉन्च, डिजाइन से लेकर कैमरे पर रहेगा फोकस

स्मार्टफोन कंपनी iQOO अब भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo 6 को जल्द ही लॉन्च करने की तयारी में है और इसकी जानकारी खुद कंपनी ने कंफर्म भी कर दी है।

2 min read
Google source verification
iqoo_neo_6.jpg

चीनी स्मार्टफोन कंपनी iQOO अब भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo 6 को जल्द ही लॉन्च करने की तयारी में है और इसकी जानकारी खुद कंपनी ने कंफर्म भी कर दी है। लेकिन अभी तक इसकी लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठा है, हालांकि इसके कुछ प्रमुख फीचर्स के बारे में जानकारी सामने भी आई है। वैसे आपको बता दें कि यह फोन भारत से पहले चीन में लॉन्च हो चुका है, लेकिन भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट को थोड़ा सा अलग रखा जा सकता है। इस फोन को लेकर iQOO ने एक ऑफिशियल पोस्टर भी जारी किया है जिससे इसके भारत में लॉन्च होने की जानकारी मिलती है। इस पोस्टर के बाद यह साफ़ हो जाता ही कि iQOO Neo 6 का भारतीय वेरिएंट Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर से लैस होगा। खास बात यह है कि यह फ़ोन 80W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट से भी लैस होगा।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इस नए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जबकि इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का तीसरा सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलता है। यह कैमरा सेटअप उन लोगों को भी आकर्षित कर सकता है जो वीडियो शूट करना पसंद करते हैं और Youtube पर भी वीडियो शेयर करते हैं।

फ़ास्ट चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर

iQOO Neo 6 में पावर के लिए 4700mAh की बैटरी मिल सकती है जोकि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर मिल सकता है। यह फोन 12GB LPDDR5 RAM के साथ आ सकता है। इस फोन में 6.62-इंच अ Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।आपको बता दें, चीन में iQOO Neo 6 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था।