स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए AI ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 8 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर VGA के तौर पर कैमरा दिया गया है। बैक में एलईडी फ्लैश का भी ऑप्शन है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियों कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है जो सॉफ्ट फ्लैश के साथ है। फोन में पावर के लिए 2400mAh की बैटरी दी गयी है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे दमदार फीचर भी दिए गए हैं। फोन के अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें dual 4G VoLTE, Bluetooth 4.2, WiFi, GPS, dual-SIM और microUSB port भी दिया गया है।