
Jio Revamps Rs 251 Data Plan, Now Brings 50GB Data with 56 days
नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने सबसे सस्ते पॉपुलर 251 रुपये वाले प्लान को अपडेट ( Jio Rs 251 Data Plan ) कर दिया है, जिसके बाद अब ग्राहकों को पहले की तरह डेटा का फायदा नहीं मिलेगा। पहले इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 2GB 4G Data का लाभ मिलता था। इस प्लान को खास करके लॉकडाउन के बीच पेश किया गया था ताकि यूजर्स अपने प्लान के साथ अधिक डेटा का लाभ ले सकें। इस प्लान की वैधता दो महीने की थी।
Jio Rs 251 Data Plan
इस प्लान की वैधता 51 दिनों की थी। इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 2GB 4G Data का फायदा मिलता था। हालांकि इसमें कॉलिंग और मैसेज का लाभ नहीं मिलता था। इस पैक को यूजर मौजूदा प्लान के साथ टॉप-अप करा सकते थे, जिससे की एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिल सके। इस प्लान की वैधता के दौरान कुल 102जीबी डेटा मिलता था। बता दें कि ये प्लान यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर था।
अब 251 रुपये वाले पैक में मिलेगा 50GB डेटा
अगर आप अब इस प्लान को रीचार्ज करवाते हैं तो इसमें पहले की तुलना में आधा डेटा यानी सिर्फ 50जीबी 4जी डेटा ही मिलेगा। दरअसल, जियो ने 251 रुपये वाले प्लान को अब 'वर्क फ्रॉम होम पैक्स' में शामिल कर दिया है, जिसे आप मौजूदा प्लान के साथ रीचार्ज करके 50 जीबी डेटा का फायदा ले सकते हैं और इसमें 56 दिनों की वैधता मिलेगा। इस पैक में अभी भी कॉलिंग और मैसेज का बेनिफिट नहीं मिलेगा।
इस प्लान हर दिन मिलेगा 2जीबी डेटा
इससे पहले जियो ने 2,399 रुपये वाला प्लान पेश किया है। इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा मिलेगा। यानी वैधता के दौरान आपको कुल 730GB Data का फायदा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को Jio नेटवर्क के साथ अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही यूजर्स को My Jio, JioCinema, JioTV समेत अन्य ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा।
Published on:
11 May 2020 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
