
फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo F9 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
नई दिल्ली: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Oppo ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन oppo f9 को लॉन्च कर दिया है। इस फोेन की सबसे बड़ी खासियत की बात की जाए तो इसमें V आकार का नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन को अभी केवल मलेशिया, वियतनाम और फिलीपींस में लॉन्च किया गया है। भारत में इसे oppo f9 pro के नाम से 21 अगस्त को पेश किया जाएगा। वहीं, खबरों की माने तो ओप्पो एफ 9 में फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC Flash Charger तकनीक का उपयोग किया गया है। इस फोन में लेटेस्ट गोलिल्ला ग्लास 6 का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से एक मीटर की उंचाई से 15 बार गिरने पर भी इसका ग्लास नहीं टूटेगा।
Oppo F9 कीमत
इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत लगभग 23,300 रुपये होगी। वहीं, इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है की भारत में लॉन्चिंग के बाद ही इसकी कीमत का खुलासा हो सकेगा।
Oppo F9 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
डुअल सिम सपोर्ट करने वाले इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेज्यूलेशन (1080x2280 पिक्सल) है। यह फोन एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 स्किन पर काम करेगा। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एआरएम माली जी72 एमपी3 जीपीयू दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अर्पचर एफ/2.0 है।
Oppo F9 बैटरी
कंपनी की माने तो इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC Flash Charger तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से फोन को 5 मिनट चार्ज करने के बाद 2 घंटे का टॉकटाइम बैकअप लिया जा सकता है। पावर के लिए 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Published on:
19 Aug 2018 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
