13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाओमी से पहले ये कंपनियां भी लॉन्च कर चुकी हैं Made In India स्मार्टफोन्स

भारत में शाओमी से पहले भी कई कंपनियां Made In India स्मार्टफोन्स पेश कर चुकी है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Dec 03, 2017

Made in India smartphones

भारत में शाओमी से पहले भी कई कंपनियां Made In India स्मार्टफोन्स पेश कर चुकी है. भारत में स्मार्टफोन मार्केट की तेजी गति को देखते हुए विदेशी कंपनियां आकर्षित हो रही है और यहां आकर Made In India स्मार्टफोन्स बेच रही है। ये कंपनी अपने मोबाइल फोन्स को बाहर से लाने की बजाए मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत जुड़ कर उन्हें यही बना रही है। इस कार्यक्रम का सबसे ज्यादा मोबाइल फोन निर्मातओं द्वारा अपनाया गया। इसके तहत अब चीन की शाओमी कंपनी ने भी भारत में ही बना हुआ स्मार्टफोन रेडमी 5ए लॉन्च किया है। लेकिन आपको बता दें कि शाओमी से पहले भी कई कंपनियां Made In India स्मार्टफोन्स पेश कर चुकी है। यहां हम आपको बता रहे हैं उन कंपनियों और उनके स्मार्टफोन्स के बारे में...

Micromax
यह भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी है जो अपनी Bharat सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स मेड इन इंडिया कार्यक्रम के तहत बना रही है। यह कंपनी अब Bharat 5 लेकर आई है। इससे पहले Bharat 1, Bharat 2, Bharat 3 और Bharat 4 पेश किए जा चुके हैं।

Nokia
नोकिया मोबाइल फोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल भी नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 पेश किया था। इन सभी नोकिया फोन्स को मेड इन इंडिया के तौर पर ही लाया गया है।

Samsung
सैमसंग भी मेड इन इंडिया कार्यक्रम के तहत Galaxy J सीरीज के तहत Galaxy J3 Pro और Galaxy J2 Pro लॉन्च कर चुकी है।

Comio
यह भी चीन की कंपनी है लेकिन इसने मेड इन इंडिया कार्यक्रम से जुड़ते हुए अपने तीन स्मार्टफोन्स C1, C2 और S1 पेश किए हैं।

Karbonn
यह भारतीय मोबाइल फोन कंपनी है जो फीचर फोन्स समेत स्मार्टफोन, टैबलेट्स और मोबाइल फोन एसेसरीज बनाती है। यह कंपनी एयरटेल के साथ मिलकर मेड इन इंडिया योजना के तहत Karbonn A40 Indian स्मार्टफोन पेश कर चुकी है।

Reliance जिओ
रिलायंस जिओ मेड इन इंडिया कार्यक्रम के तहत JioPhone पेश कर चुकी है।