26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3,600mah बैटरी के साथ Meizu Note 8 लॉन्च, बुकिंग शुरू

Meizu Note 8 को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी प्री-बुकिंग हो गयी है और सेल 1 नवंबर से शुरू होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
meizu note 8

3,600mah बैटरी के साथ Meizu Note 8 लॉन्च, बुकिंग शुरू

नई दिल्ली:meizu Note 8 को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी प्री-बुकिंग हो गयी है और सेल 1 नवंबर से शुरू होगा। इसकी कीमत 1,298 चीनी युआन (लगभग 13,700 रुपये) रखी गयी है। इसे ग्राहक कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से ऑडर कर सकते हैं। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इस हैंडसेट को ग्लोबली कब पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 3,798 रुपये में Redmi 6A खरीदने का मौका आज, Amazon पर लगी सेल

Meizu Note 8 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम मौजूद है और 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत के हिसाब से स्टोरेज को 128 जीबी तक एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 3,499 की कीमत में Micromax ने लॉन्च किया ये धाकड़ स्मार्टफोन, आज है पहली सेल

फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरे दिए गए हैं। इसमें पहला कैमरा एफ/1.9 अपर्चर के साथ सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा एफ/2.9 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। पावर के लिए 3,600 एमएएच की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 एलई, जीपीएस/ ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हैंडसेंट का डाइमेंशन 153.6x75.5x7.9 मिलीमीटर है और वजन 168 ग्राम।