
Motorola ने लॉन्च किया पहला 5G स्मार्टफोन Moto Z3, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
नई दिल्ली: फ़ोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपने Moto Z3 स्मार्टफोन को गुरुवार लॉन्च कर दिया है। बता दें कि ये स्मार्टफ़ोन Moto Z3 Play का प्रीमियम वर्ज़न है। इस स्मार्टफोन की खासियत ये है कि भविष्य में जब 5G सर्विस शुरू की जाएगी तब ये स्मार्टफोन उसे सपोर्ट करेगा। जी हां, तो ऐसे में इस स्मार्टफोन को पहला 5G स्मार्टफोन कहना गलत नहीं होगा।
Moto Z3 स्पेसिफिकेशन
Moto Z3 में आपको एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है और आने वाले समय में यह एंड्रॉयड पी पर भी काम करेगा। इस स्मार्टफोन में 6 इंच के फुल HD प्लस डिस्प्ले दी गयी जिसका रेजोल्यूशन(1080x2160 पिक्सल) है। इस स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। साथ ही इस फोन में 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। साथ ही 12 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। पिछले हिस्से पर डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
motorola के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे 2 टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड से एक्सपैंड किया जा सकता है। मोटो के इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो कुछ ही मिनटों में फुल हो जाती है। इस स्मार्टफोन की कीमत तकरीबन 33,000 रुपये हैै। इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने के बाद अब फ़ोन निर्माता कंपनियों में हड़कंप मच गया है, बता दें कि अभी इस स्मार्टफोन को भारत आने में समय लग सकता है।
Published on:
03 Aug 2018 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
