बता दें कि जहां पिछले साल लॉन्च किए गए Jio Phone में बेहद ही मामूली फीचर्स दिए गए थे वहीं Jio Phone 2 में फीचर्स की लिस्ट थोड़ी लंबी है, साथ ही में इस फोन में अब आप आसानी से फेसबुक, व्हाट्सऐप जैसे फीचर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए जियो फ़ोन की कीमत महज 1500 रुपये थी वहीं नये जियो फ़ोन की कीमत 2,999 रुपये होगी। जियो फ़ोन 2 का लुक भी इस बार क्वर्टी फ़ोन वाला दिया गया है लेकिन जो बात लोगों को परेशान कर रही है वो है इस फ़ोन का कैमरा जो बेहद ही कम रिजोल्यूशन का है।