24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nokia 1.3, Nokia 5.3 और Nokia 8.2 5G लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Nokia 1.3, Nokia 5.3 और Nokia 8.2 5G ऑनलाइन लॉन्च फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर का इस्तेमाल पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है

2 min read
Google source verification
Nokia 1.3, Nokia 5.3 and Nokia 8.2 5G launched Features and Price

Nokia 5.3

नई दिल्ली: HMD Global ने Nokia के तीन नए स्मार्टफोन Nokia 1.3, Nokia 5.3 और Nokia 8.2 5G को ऑनलाइन लॉन्च कर दिया हैं। कीमत की बात करें तो Nokia 1.3 व Nokia 5.3 को सिर्फ एक ही वेरिएंट में उतारा गया हैं, जिसकी कीमत 95 यूरो यानी करीब 7,500 रुपये और 189 यूरो यानी करीब 15,110 रुपये रखी गयी है। इन दोनों फोनों की सेल अप्रैल में शुरू होगी।

Nokia 1.3 Specifications and Features

Nokia 1.3 में 5.71 इंच का HD+ डिस्प्ले है,जिसका रेजोल्यूशन 1520x720 पिक्सल है। स्क्रिन में वॉटरड्रॉप नॉच हैं और इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। स्पीड के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर का इस्तेमाल हैं और एंड्रॉइड 10 गो एडिशन पर काम करता है। कंपनी ने हैंडसेट को 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज में उतारा है। फोन पॉलिकार्बोनेट बॉडी के साथ बनाया गया है।

Nokia 1.3 Camera and Battery

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में सिंगल कैमरा दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा है। वहीं, सेल्फी व वीडियो के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 5W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में गूगल अस्सिटेंट बटन और 3.5mm जैक दिया गया है। ये कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो Google Camera Go फीचर के साथ आता है। यह फीचर AI आधारित पोट्रेट मोड पर काम करता है।

Nokia 5.3 Specifications, Features

इस फोन में 6.55 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें टियरड्रॉप नॉच दिया गया है। स्पीड के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मौजूद है और एंड्रॉइड 10 पर काम करता है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गयी है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 5.3 Camera and Battery

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला 13 मेगापिक्सल, दूसरा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, तीसरा और चौथा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर कैमेरा मौजूद है। फोन में पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। इसके अलावा फोन में 3.5 mm हेडफोन जैक और गूगल अस्सिटेंट बटन भी दिया गया है।

6,975 रुपये में Nokia 4.2 खरीदने का खास मौका, जानिए फीचर्स

Nokia strong>Nokia 8.2 5G Features

Nokia 8.2 5G को 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ पेश किया गया है । इसकी शुरुआती कीमत 559 यूरो यानी करीब 47,794 रुपये रखी गयी है। Nokia 8.2 5G में 6.81 इंच का FHD+ डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। स्पीड के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है और फोन एंड्रॉइड 10 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है। पावर के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C और 3.5 mm हेडफोन जैक दिया गया है।