26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nokia 8.1 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

यह एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है जो 9.0 पाई पर काम करता है। इसके अलावा स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिकेशंस Nokia X7 की तरह ही हैं।

2 min read
Google source verification
nokia

Nokia 8.1 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली: Nokia ने दुबई में आयोजित इवेंट में Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट Nokia 8.1 लॉन्च कर दिया है। यह एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है जो 9.0 पाई पर काम करता है। इसके अलावा स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिकेशंस Nokia X7 की तरह ही हैं। भारतीय बाजर में भी इस स्मार्टफोन को जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मात्र 500 रुपये में मिल रहा Google का ये जबरदस्त 4G फोन, Jio Phone की कर देगा छुट्टी

Nokia 8.1 कीमत

इस फोन की कीमत यूरोप में 399 यूरो करीब (31,900 रुपये) है। बता दें HMD Global 10 दिसंबर को भारत में एक इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में Nokia 8.1 को लॉन्च कर सकती है। इसके ब्लू, सिल्वर, स्टील, कॉपर, आइरन और स्टील डुअल टोन कलर में खरीदा जा सकता है।

Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशंस

नोकिया के इस फोन में 6.18 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का दिया गया है और क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:WhatsApp पर वॉइस मैसेज के लिए आया ये जबरदस्त फीचर

Nokia 8.1 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। दोनों की कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी की माने तो इसमें बोथी फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे को फोटो और वीडियो रिकॉर्ड के लिए इस्तेमाल करते कर सकते हैं। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।