15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nokia 9 PureView अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nokia 9 PureView को MWC 2019 के दौरान ग्लोबली लॉन्च किया गया था। भारत में Nokia 9 PureView की लॉन्चिंग को लेकर अभी तक तारीख का ऐलान किया गया है। Nokia 9 PureView पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 12MP के 5 रियर कैमरे के साथ आता है।

2 min read
Google source verification
nokia

Nokia 9 PureView अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली:Nokia 9 PureView की भारत में लॉन्चिंग को लेकर पिछले कई दिनों से ख़बरें आ रही हैं। इसी महीने कंपनी ने Nokia Mobile India नामक ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से Nokia 9 Pureview को टीज किया था। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग तारीख की जानकारी नहीं दी थी। लेकिन स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस ( mwc 2019 ) के दौरान ग्लोबल लॉन्च करने के पांच महीने बाद भारतीय मार्केट में पेश किया जाना था। इससे यह उम्मीद जताई जा रही थी कि फोन को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। अब एक रिपोर्ट की माने तो इस हैंडसेट को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।

Nokia 9 PureView कीमत

यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो पांच 12 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ आता है। हैंडसेट की कीमत कि बात करें तो 699 डॉलर करीब (50,000 रुपये) रखी है। रिपोर्ट की माने तो भारत में इस स्मार्टफोन को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। इस प्राइस सेगमेंट के साथ यह स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro को टक्कर दे सकता है।

Nokia 9 PureView स्पेसिफिकेशंस

Nokia के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 5.99 इंच का क्वाड-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके स्क्रीन का रिज्यूलेशन (1440x2960) पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करता है। यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Nokia 9 PureView कैमरा

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत इसके बैक पर दिए गए 5 रियर कैमरे हैं। इसमें 12 मेगापिक्सल के तीन मोनोक्रोम कैमरे हैं और 12 मेगापिक्सल के आरजीबी दो कैमरे हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। नोकिया का यह फोन IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे वॉटर और डस्ट से बचाने का काम करेगा। फोन में 3320 एमएएच की बैटरी दी गई है।