Nokia G21 में 6.5-इंच HD Plus डिस्प्ले दिया है जोकि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 SoC प्रोसेसर है दिया है। फोन में 5,050mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि बंडल चार्जर 10W आउटपुट को सपोर्ट करता है। इस फोन की बैटरी एक बार चार्ज होने पर 3 दिन तक चलती है, कंपनी ने ऐसा दावा किया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, FM रेडियो, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और एक 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।