31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में OnePlus 8 सीरीज की कीमत का हुआ खुलासा, जानें फीचर्स

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की भारत में कीमत का खुलासा 43,300 रुपये होगी OnePlus 8 सीरीज की कीमत

2 min read
Google source verification
OnePlus 8, 8 Pro Series Price Revealed in India

OnePlus 8, 8 Pro Series Price Revealed in India

नई दिल्ली: OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro 5G स्मार्टफोन की भारत में कीमत को लेकर कुछ जानकारी सामने आयी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में OnePlus 8 की शुरूआती कीमत करीब 43,300 रुपये और OnePlus 8 Pro की कीमत लगभग 58,400 रुपये के आस-पास होगी। हालांकि कंपनी की ओर से दाम को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी भारत में फोन की कीमत चीन के हिसाब से रखेगी। इन दोनों स्मार्टफोन को Amazon India पर बिक्री के लिए लॉकडाउन के बाद पेश किया जा सकता है।

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की Price

बता दें कि ग्लोबल बाजार में OnePlus 8 के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $699 (करीब 53,000 रुपये) है। वहीं, 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 (करीब 60,000 रुपये) है। OnePlus 8 Pro के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $899 (करीब 68,200 रुपये) है। वहीं, 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $999 (करीब 75,800 रुपये) है।

Mobile Number बताएं बिना किसी को भी करेंगे कॉल, नहीं लगेगी भनक

OnePlus 8 Pro के specifications

इस फोन में 6.78 इंच का QHD+ एमोलेड डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें पंच-होल स्क्रीन 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 48-मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 8-मेगापिक्सल, तीसरा 48-मेगापिक्सल और चौथा 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4,150 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

OnePlus 8 के specifications

OnePlus 8 में 6.55 इंच के फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर चिपसेट है और Android 10 पर आधारित OxygenOS पर रन करता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 16 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें भी 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन में पावर के लिए 4,300 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।