फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 12-मेगापिक्सल का सेंसर,दूसरा और तीसरा 2-2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,230mAh की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G/LTE, Wi-Fi और Bluetooth 5.0, माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5mm हेडफोन जैक जैसा शानदार फीचर दिया गया है।