7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 मई को Oppo F11 की सेल, प्री-बुकिंग शुरू, ग्राहकों को मिलेगा 10,000 से ज्यादा का कैशबैक

Oppo F11 की प्री-बुकिंग शुरू ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीद सकते हैं ये फोन ग्राहकों को मिलेगा 10,650 रुपये का कैशबैक

2 min read
Google source verification
Oppo F11

18 मई को Oppo F11 की सेल, प्री-बुकिंग शुरू, ग्राहकों को मिलेगा 10,000 से ज्यादा का कैशबैक

नई दिल्ली:Oppo F11 को भारत में सेल के लिए 18 मई को उपलब्ध कराया जाएगा। इस हैंडसेट को मार्च, 2019 में Oppo F11 Pro के साथ पेश किया गया है। Oppo F11 की प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है। ग्राहक फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीद सकते हैं। Oppo F11 के 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये रखी गयी है। ग्राहक फोन को फ्लोराइट पर्पल और मार्बल ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की आज सेल, Jio दे रहा 9,300 रुपये का फायदा

ऑफर्स

रिलायंस जियो की तरफ से ग्राहकों को 7,050 रुपये का फायदा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। अगर Paytm मॉल से फोन खरीदते हैं तो ग्राहकों को 3,600 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दिया जाएगा।

फीचर्स

Oppo F11 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 6.5 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन ऐंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर रन करता है। पावर के लिए 4,020mah की बैटरी दी गयी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- इन 4 वजहों से खराब हो जाती है मोटरसाइकिल की क्लच प्लेट, कहीं आप भी तो नहीं करते ये काम

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में दो कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। पिछले हिस्से में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (वाी-फाई 5), ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक फीचर्स दिए गए हैं।