
Oppo F17, Oppo F17 Pro Launch, Price, Specifications and Sale
नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Oppo भारत में आज अपने दो नए स्मार्टफोन Oppo F17 और Oppo F17 Pro को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले Oppo F17 Pro को लेकर एक टीजर जारी किया था, जिसमें इसको इस साल का सबसे पतला फोन बताया गया था। इस बीच टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने ट्विटर अकाउंट पर Oppo F17 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन को भारत में 25,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है।
Oppo F17 स्पेसिफिकेशन्स
ईशान अग्रवाल के मुताबिक, Oppo F17 में 6.44 इंच का Super AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। स्पीड के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 662 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा और 6 जीबी रैम मौजूद होगा। इसमें पावर के लिए 4000एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी, जो 30W फ्लैश चार्ज को सपॉर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में क्वार्ड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें पहला 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद हो सकता है। Oppo F17 को ऑरेंज, नेवी ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा।
Oppo F17 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Oppo F17 Pro में 6.43 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। इसमें स्पीड के लिए MediaTek Helio P95 चिपसेट का इस्तेमाल होगा और इसे 8 GB रैम के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में भी पावर के लिए 4000एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी, जो 30W फ्लैश चार्ज को सपॉर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए Oppo F17 Pro के रियर में भी चार कैमरा होगा। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा 2 मेगापिक्सल और चौथा 2 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप होगा, जो 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के साथ आएगा। Oppo F17 Pro को मैट ब्लैक, मैजिक ब्लू और मटैलिक वाइट कलर में पेश किया जा सकता है।
Published on:
2 Sep 2020, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.