8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Poco X2 को जल्द मिलेगा Android 11 अपडेट, कल सेल के लिए उपलब्ध

Poco X2 को जल्द मिलेगा Android 11 अपडेट कल भारत में अगली सेल लिए होगा उपलब्ध Snapdragon 730G SoC का इस्तेमाल

2 min read
Google source verification
Poco X2 Confirmed to Receive Android 11 Update, Sale on Tomorrow

Poco X2 Sale on Tomorrow

नई दिल्ली: POCO X2 स्मार्टफोन के लिए Android 11 अपडेट जारी किया जाएगा है। फिलहाल इस नए अपेडट की टेस्टिंग की जा रही है। ऐसे में Poco X2 यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। भारत में कल यानी 25 फरवरी को फोन के अगले सेल का आयोजन किया गया है । ग्राहक फोन को ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते है। इससे पहले जितनी बार फोन को फ्लैश सेल में लगाया गया है वो आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। इस स्मार्टफोन में 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट और 27W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि फोन को इस महीने के शुरुआत में ही भारत में लॉन्च किया गया है।

Poco X2 Price and offers

फोन को 6GB रैम व 64GB स्टोरेज, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। इन तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 15,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। अगर ऑफर्स की बात करे तो आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से भुगतान करने या फिर EMI के तहत स्मार्टफोन खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यानी पहली सेल में ये तीनों वेरिएंट 14,999 रुपये, 15,999 रुपये और 17,999 रुपये में मिलेगा।

Poco X2 Specifications

रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच 120Hz रिएलिटी फ्लो डिस्प्ले दिया गया, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी। POCO X2 में क्वालकॉम Qualcomm’s new Snapdragon 730G SoC का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन MIUI 11 आउट ऑफ द बॉक्स आता है जो Android 10 पर बेस्ड है।

Poco X2 Camera

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट और चौथा 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल कैमरा सेटअप है, जो 20- मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए USB टाइस सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।