
Poco X2 Next sale on Feb 25
नई दिल्ली: POCO X2 स्मार्टफोन की अगली सेल का आयोजन 25 फरवरी को किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। अगर सेल के दौरान फोन खरीदने से चूक गये थे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है पोको एक्स2 को 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। इससे पहले आयोजित दो सेल के दौरान स्मार्टफोन चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो चुका है। ग्राहक स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं।
Poco X2 Price and offers
फोन को 6GB रैम व 64GB स्टोरेज, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। इन तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 15,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। अगर ऑफर्स की बात करे तो आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से भुगतान करने या फिर EMI के तहत स्मार्टफोन खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यानी पहली सेल में ये तीनों वेरिएंट 14,999 रुपये, 15,999 रुपये और 17,999 रुपये में मिलेगा।
Poco X2 Specifications
रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच 120Hz रिएलिटी फ्लो डिस्प्ले दिया गया, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी। POCO X2 में क्वालकॉम Qualcomm’s new Snapdragon 730G SoC का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन MIUI 11 आउट ऑफ द बॉक्स आता है जो Android 10 पर बेस्ड है।
Poco X2 Camera
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट और चौथा 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल कैमरा सेटअप है, जो 20- मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए USB टाइस सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।
Published on:
19 Feb 2020 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
