स्मार्टफोन कंपनी पोको (POCO) ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 इवेंट में एक्स 4 प्रो 5जी (POCO X4 Pro 5G) को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस फोन का टीजर भी जारी कर दिया है, जिससे कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। हालांकि, अभी तक अगामी पोको एक्स 4 प्रो की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।