
नई दिल्ली: देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बहन अपने भाई को राखी बांधती हैं तो वहीं भाई भी बहन को गिफ्ट देते हैं ताकि इस दिन को बेहद खास बना सके। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही गैजेट्स के बारे में बताते हैं, जिसकी कीमत 1,000 रुपये से कम है और वो बहन को काफी पसंद भी आने वाला है।
Mi Earphones Basic को महज 33 फीसदी डिस्काउंट के साथ 399 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इसकी असल कीमत 599 है। इसे ग्राहक ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं। इस ईयरफोन में माइक भी दिया गया है। इसमें 3.5mm का हैडफोन जैक दिया है ताकि आसानी के साथ किसी भी मोबाइल में कनेक्ट कर सके। कंपनी इसके साथ 6 महीने की वारंटी भी दे रही है।
Mi Power Bank 2i भी बहन को रक्षाबंधन पर गिफ्ट में दे सकते हैं। इसमें 10,000mAh का पावर बैकअप दिया गया है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पावर बैंक को ग्रहाक रेड, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अगर कीमत की बात करें तो 25 फीसदी डिस्काउंट के साथ 899 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि असल कीमत 1,199 रुपये है। इसमें डुअल USB पोर्ट दिया गया है।
अगर आपकी बहन को गाना सुनना पसंद है तो Mi Compact Bluetooth Speaker 2 भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इसकी कीमत 899 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद 799 रुपये में बेचा जा रहा है। साउंट क्वॉलिटी काफी दमदार है और इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं। इतना ही नहीं अपने पॉकेट में भी इसे रख सकते हैं। ये एक बार फुल चार्ज करने के बाद 6 घंटे का बैटरी बैकअप देता है।
बहन अगर कॉलेज या स्कूल में है तो Mi Casual Backpack भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इसकी कीमत 999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद 899 रुपये में इसे बेचा जा रहा है। इसमें ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन दिए गए हैं। बैग के साथ कंपनी 6 महीने का वारंटी भी दे रही है।
Published on:
15 Aug 2019 09:01 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
