
हीलियो P70 प्रोसेसर के साथ Realme 3 लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
नई दिल्ली: Oppo के सब-ब्रांड Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 3 को भारत में आज लॉन्च कर दिया है। इसमें मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया। Realme 3 के फिचर्स की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो फोन के पीछे बॉडी पर डायमंड कट मिलेगा। फोन के 3GB रैम व 32GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है, जबकि 4GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये रखी गयी है।
Realme 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। पावर के लिए फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया है, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन Color 06 base Android pie 9 पर काम करता है।
बता दें कि मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर का सबसे इस्तेमाल Realme U1 में किया गया था और अब कंपनी इसी प्रोसेसर के साथ Realme 3 को भी लॉन्च कर रही है। अगर इस प्रोसेसर की खासियत की बात करें तो Helio P70 प्रोसेसर को AI (आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस) को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है। यानी AI से जुड़े सभी काम को बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन में वीडियो कॉलिंग करते हैं तो ये प्रोसेसर आपके वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बढ़ा देगा। इसके अलावा Helio P70 प्रोसेसर किसी भी तरह का लोड पड़ने पर भी स्मूथ तरीके से काम करता है ताकि फोन गर्म न हो सकें।
Published on:
04 Mar 2019 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
