
Flipkart पर 12 मार्च को होगी Realme 3 की अगली सेल, जानें ऑफर
नई दिल्ली: इसी महीने लॉन्च हुए Realme 3 स्मार्टफोन को शानदार ऑफर के साथ 12 मार्च को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक इस हैंडसेट को दोपहर 12 बजे के बाद खरीद सकते हैं। सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के कार्ड के इस्तेमाल पर ग्राहकों को 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। बजट रेंज में आने वाले इस डिवाइस में सुपर फास्ट Helio P70 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में दो सिम सपोर्ट के अलावा एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से आप मौजूदा स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Realme 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। पावर के लिए फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया है, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन Color 06 base Android pie 9 पर काम करता है और दो सिम व मेमोरी कार्ड को सपोट करता है।
कंपनी ने Realme 3 के दो वेरिएंट मॉडल को भारत में पेश किया है। इनमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है, जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गयी है। Realme U1 की तरह Realme 3 में भी Helio P70 प्रोसेसर दिया गया है, जो AI (आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस) को सपोर्ट के साथ आता है। यानी AI से जुड़े सभी काम को बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन में वीडियो कॉलिंग करते हैं तो ये प्रोसेसर आपके वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बढ़ा देगा। इसके अलावा Helio P70 प्रोसेसर किसी भी तरह का लोड पड़ने पर भी स्मूथ तरीके से काम करता है ताकि फोन गर्म न हो सके।
Published on:
10 Mar 2019 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
