
नई दिल्ली: Oppo के सब-ब्रांड Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme 3 को नई दिल्ली में 4 मार्च यानी आज को लॉन्च करने जा रहा है। इसकी लॉन्चिंग फ्लिपकार्ट पर देखी जा सकी है। फ्लिपकार्ट पर फोन की लॉचिंग को लेकर जानकारी दी गई है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन का एक टीजर जारी किया था, जो इसके Pro वेरियंट की ओर इशारा करता है। इस टीजर के जारी होने के बाद से कहा जा रहा था कि कंपनी रियलमी 3 के साथ realme 3 pro भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसकी साफ जानाकरी आज मिल जाएगी कि कंपनी कितने डिवाइस से आज पर्दा उठाता है।
Realme 3 में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। Realme 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी और पावर के लिए फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। सिक्यूरिटी को ध्यान में रखते हुए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो फोन के पीछे बॉडी पर डायमंड कट मिलेगा। फोन में ब्लूटूथ v4.2 होगा। इस स्मार्टफोन को आज दिल्ली में आयोजित किए गए इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट को आप रियलमी के ऑफिशल यूट्यूब पेज पर आज दोपहर 12:30 बजे से लाइव देख सकते हैं।
आपको बता दें कि मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर का सबसे इस्तेमाल Realme U1 में किया गया था और अब कंपनी इसी प्रोसेसर के साथ Realme 3 को भी लॉन्च कर रही है। अगर इस प्रोसेसर की खासियत की बात करें तो Helio P70 प्रोसेसर को AI (आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस) को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है। यानी AI से जुड़े सभी काम को बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन में वीडियो कॉलिंग करते हैं तो ये प्रोसेसर आपके वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बढ़ा देगा। इसके अलावा Helio P70 प्रोसेसर किसी भी तरह का लोड पड़ने पर भी स्मूथ तरीके से काम करता है ताकि फोन गर्म न हो सकें।
Published on:
04 Mar 2019 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
