7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहद सस्ती कीमत पर RealMe ने लॉन्च किया Realme V3, जानें फीचर्स और स्पेसीफिकेशन

realme v3 5g : रियलमी का अब तक का सबसे सस्ता फोन तीन वेरियंट और दो कलर ऑप्‍शन के साथ लॉन्च शानदार फीचर्स से लैस है ये फोन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 2 Sep 2020, 2:01 PM IST

realme v3

realme v3

नई दिल्ली : मंगलवार को Realme V3 5G फोन लॉन्‍च हो गया । चीन के मार्केट में कंपनी ने इसे Realme X7 series के साथ लॉन्च किया है। दावा किया जा रहा है कि ये रियलमी का अब तक का सबसे सस्ता फोन है।

तीन वेरियंट और दो कलर ऑप्‍शन के साथ लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 10,700 रूपए है। कीमत कम होने के बावजूद कंपनी ने इसमें पीछे की तरफ तीन कैमरे दिए गए हैं।

वेरिएंट और कलर ऑप्शन- Realme V3 5G फोन ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्‍शन में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे 6GB + 64GB वेरियंट, 6GB + 128GB वेरियंट और 8GB + 128GB वेरियंट में पेश किया है जिनकी कीमत क्रमश: 999 चीनी युआन (करीब 10,700 रुपये), 1,399 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) और 1,599 चीनी युआन (करीब 17,100 रुपये) है।

फीचर्स और स्पेसीफिकेशन- रियलमी का यह सस्‍ता 5जी फोन ऐंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। रियलमी वी3 में 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। कैमरे की बात करें, तो इस स्‍मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और विडियो कॉलिंग जैसी जरूरतों के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फिंगर प्रिंट स्कैनर कंपनी ने पीछे की ओर दिया है।

फोन की बैटरी 5,000mAh की है, जो 18 वाट फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS/A-GPS, ग्लोनास, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।