12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1000 रुपये में Realme X खरीदने का खास मौका, जानिए फीचर्स

15 जुलाई Realme X भारत में होगा लॉन्च लॉन्चिंग से पहले कर सकते हैं हैंडसेट बुक Realme.com पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध

less than 1 minute read
Google source verification
Realme X

1000 रुपये में Realme X खरीदने का खास मौका, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली:रियलमी का नया स्मार्टफोन Realme X 15 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले स्मार्टफोन Realme.com पर प्री-ऑडर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। प्री-ऑडर करने के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा और इसकी आखिरी तारीख 14 जुलाई है। बता दें कि Realme X के साथ ही Realme 3i भी पेश किया जाएगा।

Realme X स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल HD + edge to edge एमोलेड डिस्प्ले दिया गया हैै। फोन की स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह कलर ओएस पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा डेप्थ सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3765 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Redmi 7A, 18 जुलाई को दूसरी सेल

Realme 3i स्पेसिफिकेशन

अगर हैंडसेट के फीचर्स व कीमत की बात करें तो इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा पावर बैंकअप के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी जाएगी और हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन एंड्रॉयड पर काम करेगा और इसे 4 जीबी रैम के साथ उतारा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की कीमत रियलमी 3 से कम हो सकती है। बता दें कि Realme 3 की शुरूआती कीमत 8,999 रुपये रखी गयी है।