Xiaomi Redmi 7 को 18 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फोन की कुछ जानकारी लीक हुई है, जिसमें इसके फीचर्स का खुलासा किया गया है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक फोन में दमदार पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो 15 दिनों चलेगी। इसके अलावा Redmi 7 में 6.26 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। बता दें कि इस फोन को चीन में Redmi Note 7 Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा।